नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- आईओए की विशेष बैठक आज, कई मुद्दों पर चर्चा नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) मंगलवार को यहां होने वाली आम सभा की विशेष बैठक (एसजीबीएम) में अपने संविधान में राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (एनएसजीए) 2025 के अनुरूप किए गए बदलावों को मंजूरी देगा। आईओए की कार्यकारी समिति ने 19 अगस्त की बैठक में मौजूदा संविधान में किए गए संशोधनों को मंजूरी दे दी थी। आम सभा चुनाव की संभावित तारीख पर भी चर्चा करेगी जो दिसंबर में होने हैं। दिग्गज धाविका पीटी उषा की अगुआई वाले मौजूदा पदाधिकारियों को 10 दिसंबर 2022 को चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था। आईओए के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, संशोधित संविधान का शुरुआती मसौदा पहले ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...