नई दिल्ली, मार्च 13 -- आईएफएल : सौकुना ने राजस्थान युनाइटेड का खाता खोला जयपुर। अमादू सौकुना के अंतिम क्षणों में किए गोल से राजस्थान युनाइटेड ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में शुक्रवार को नामधारी स्पोर्ट्स को 3-2 से हराकर जीत का खाता खोला। सौकुना ने 13वें मिनट में घरेलू टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद पेड्रो एस्ट्राय ने 57वें मिनट में गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। नामधारी ने अंतिम 10 मिनट में वापसी करते हुए मनवीर सिंह (83वें मिनट) और नजीब इब्राहिम (90वें मिनट) के गोलों से स्कोर बराबर कर दिया। सौकुना ने हालांकि स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में एक और गोल दागकर राजस्थान युनाइटेड को इस सत्र की पहली जीत दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...