खेल : असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच होगी
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- असुंथा लाकड़ा के आरोपों की जांच होगी नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया को पत्र लिखकर भारत की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा द्वारा लगाए गए धमकी और उत्पीड़न के आरोपों की जांच के निर्देश देते हुए उसका नतीजा मंत्रालय के साथ साझा करने को कहा है। लाकड़ा ने हॉकी में यौन उत्पीड़न के आरोपियों को बचाने, महिला खिलाड़ियों से दुव्यर्वहार और धमकाने के आरोप लगाते हुए मंत्रालय को पत्र लिखकर दखल का अनुरोध किया था।उन्होंने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया था। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने पत्र में जांच की हालांकि कोई समय सीमा तय नहीं की है। असुंथा ने रांची में एकलव्य हॉकी अकादमी में महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी कोच सुधीर गोला के खिलाफ आवाज उठाई थी। गोला को बाद में बर्खास्त कर दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.