नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- असुंता लाकड़ा के आरोप की जांच के लिए समिति बनी नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा द्वारा हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले में परेशान करने और डराने धमकाने के आरोपों की जांच के लिए उच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश दीपा शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय स्वतंत्र जांच समिति बनाई है। इसमें पूर्व ट्रैक एवं फील्ड एथलीट वंदना राव, महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ममता खरब और वकील सितवत नबी सदस्य के रूप में शामिल हैं। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने हॉकी इंडिया को लिखे पत्र में कहा, हॉकी इंडिया से अनुरोध किया जाता है कि वह समिति को पूरा सहयोग दे और सुनिश्चित करे कि सभी प्रासंगिक दस्तावेज, जानकारी और अन्य जरूरी मदद समिति को समय पर उपलब्ध कराई जाए।

हिंदी हिन्द...