नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अल्काराज को हरा सिनेर फिर शीर्ष पर मोनाको। यानिक सिनेर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार रात फाइनल में गत चैंपियन पर लगातार सेच में जीत के साथ नवंबर की शुरुआत के बाद फिर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी की। इटली के 24 वर्षीय सिनेर ने स्पेन के 22 वर्षीय अल्काराज को 7-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ सिनेर ने इस साल का तीसरा मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया जिससे मास्टर्स सीरीज के स्पर्धाओं में उनकी जीत का सिलसिला अब 22 मैचों तक पहुंच गया है। रैंकिंग में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविच चौथे स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...