नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अरुंधति की टी-20 रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग दुबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों की सीरीज के बाद आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पांच स्थान की छलांग लगाई है। मंगलवार को जारी ताजा सूची में वह 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वह सीरीज में आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उनकी साथी श्री चरणी को भी फायदा हुआ और वह भी 11 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में, एनाबेल सदरलैंड दो स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि एश्ले गार्डनर दो स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गईं। पाक की सादिया इकबाल शीर्ष पर बरकरार हैं। एश्ले गार्डनर टी-20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।

हिंदी ह...