नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- अरामको गोल्फ : प्रणवी संयुक्त 68वें स्थान पर शेनझेन। भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स यहां अरामको चीन चैंपियनशिप 2026 के पहले दौर में पार 72 के स्कोर से संयुक्त 68वें स्थान पर हैं। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रणवी ने गुरुवार को दो बर्डी और इतनी ही बोगी से पार का स्कोर बनाया। पहले दौर के बाद तीन खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं जिनमें इंग्लैंड की एनाबेल फ्युलर और चार्लोट हीथ के अलावा चीन की लिकि झेंग भी शामिल हैं। इन तीनों ने आठ अंडर 65 का स्कोर बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...