नई दिल्ली, जून 7 -- अभ्यास मैच में मेसी के बिना जीता अर्जेंटीना कॉलेज स्टेशन (अमेरिका)। कप्तान लियोनेल मेसी बेंच पर बैठे रहे और मौजूदा विश्व कप फुटबॉल चैंपियन अर्जेंटीना ने अभ्यास मैच में होंडुरास पर 2-0 से जीत के साथ अपनी विश्व कप की तैयारी जारी रखी। बाईं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की थकान से उबर रहे मेसी ने अभ्यास में हिस्सा लिया, लेकिन शनिवार को लौटारो मार्टिनेज और गिउलिआनो सिमोन के गोल से मिली आसान जीत को बाहर से देखा। उम्मीद है कि मेसी 16 जून को कैनसस सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के शुरुआती विश्व कप ग्रुप मैच के लिए फिट हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- खेल : मेसी की फिटनेस ने बढ़ाई अर्जेंटीना की चिंता आठ बार के बैलन डि ऑर विजेता ही चैंपियन के लिए चोट की एकमात्र चिंता नहीं हैं। यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 शुरू होने से पहले अर्जे...