खेल : अभय अल गौना स्क्वॉश में जीते, अनाहत बाहर
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अभय अल गौना स्क्वॉश में जीते, अनाहत बाहर नई दिल्ली। भारत के अभय सिंह ने अल गौना ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हरा दिया। मिस्र के अल गौना में चल रही पीएसए प्लेटिनम प्रतियोगिता में दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से जीत हासिल की। अब अभय का सामना छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी मिस्र के ही यूसुफ इब्राहिम से होगा। इस बीच महिला एकल में दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी ने पहले दौर में 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से हरा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.