नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अबुधाबी टी-10 : यूएई बुल्स-यस लायंस में भिड़ंत अबुधाबी। गत चैंपियन यूएई बुल्स 7 नवंबर को अबुधाबी टी-10 लीग में यस लायंस के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करने की शुरुआत करेगी। 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 मैच होंगे जिसमें शुरुआती दिन तीन मुकाबले होंगे। दो सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रॉयल डेजर्ट चैंपियंस का सामना एमिरेट्स ईगल्स से होगा जबकि इससे पहले यूएई बुल्स का मुकाबला यस लायंस से होगा। शुरुआती दिन का समापन युनाइटेड टाइगर्स की अरेबियन एसेस से भिड़ंत के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...