नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- अनाहत सिलिकॉन वैली स्क्वॉश के सेमीफाइनल में हारीं रेडवुड सिटी (अमेरिका)। भारत की अनाहत सिंह सिलिकॉन वैली स्क्वॉश टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उन्हें शुक्रवार रात सेमीफाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी मलेशिया की शिवशंकरी सुब्रहमण्यम ने शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। दुनिया की 15वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी और मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने हालांकि पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद वह लय भटक गईं। आखिरकार उन्हें 11-5, 6-11, 4-11, 7-11 से पराजय का सामना करना पड़ा। यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी तीसरी हार है। इससे पहले अनाहत ने आठ बार की विश्व चैंपियन मिस्र की नूर अल शेरबिनि पर सनसनीखेज जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...