खेल : अतीका की प्रभावशाली जीत, यूनान में गूंजा भारतीय राष्ट्र गान
नई दिल्ली, जून 2 -- अतीका की प्रभावशाली जीत, यूनान में गूंजा भारतीय राष्ट्र गान थेसालोनिकी (यूनान)। महज 11 वर्षीय भारतीय रेसर (कार्ट रेसिंग ड्राइवर) अतीका मीर ने विश्व मोटरस्पोर्ट मंच पर फिर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 'चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर' अकादमी प्रोग्राम के दूसरे दौर में क्वालिफाइंग, हीट रेस और फाइनल्स में जीत दर्ज कर करियर की सबसे प्रभावशाली सफलता हासिल की। अतीका ने ओके-एनजे (12-14 वर्ष आयु वर्ग) श्रेणी में पहले ही सत्र में अनुभवी पुरुष ड्राइवरों को पछाड़ दिया। अतीका पोडियम के शीर्ष स्थान पर खड़ी होकर भारतीय राष्ट्रगान बजने के दौरान भावुक हो गईं। इस उपलब्धि से वह सीरीज के इतिहास में क्वालिफाइंग, हीट्स और फाइनल्स में सूपड़ा साफ करने वाली तीसरी ड्राइवर बन गईं। उनका लक्ष्य 1990 के दशक की शुरुआत के बाद फॉर्मूला वन में पहुंचने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.