नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- इंफो : युवा रेसर अतिका ​​मीर का करियर एफ वन के ट्रैक की ओर मुड़ा

अतिका का एफ वन की ओर पहला कदम किसी भी रेसर का एक ही सपना होता है-फॉर्मूला वन रेस। युवा भारतीय रेसिंग सनसनी अतिका ​​मीर ने उस ट्रैक की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। श्रीनगर की 11 साल की रेसर अतिका को एफवन ड्राइवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्ट रिपब्लिक (केआर) टीम ने अनुबंधित किया है। अतिका इटली में एफआईए विश्व कप में केआर के साथ सफर की शुरुआत करेंगी।

कार्टिंग में केआर की उपलब्धियां -कार्टिंग के दिग्गज की टीम -केआर इटली के दिग्गज डिनो चिएसा की टीम है, जिन्होंने लुइस हैमिल्टन सहित कई फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन रेसरों का करियर बढ़ाने में मदद की है। केआर ने 25 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एफआईए कार्टिंग खिताब जीते हैं, जिनमें 15 एफआई...