खेल : अंतरराष्ट्रीय गोल्फर्स लाने के लिए पुरस्कार राशि अहम : संधू
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- अंतरराष्ट्रीय गोल्फर्स लाने के लिए पुरस्कार राशि अहम : संधू हैदराबाद। अनुभवी गोल्फर अजीतेश संधू का मानना है कि भारतीय पेशेवर टूर्नामेंट में अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल्फर्स को आकर्षित करने के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि अहम हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही प्रतिभा और विकसित ढाचा मौजूद है, जिससे पेशेवरों के लिए एक मजबूत वैश्विक रास्ता बनाया जा सकता है। यहां जारी तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स के दौरान संधू ने कहा कि भारतीय सर्किट में विदेशी खिलाड़ियों की दिलचस्पी बढ़ रही है, लेकिन बड़ी पुरस्कार राशि से और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आ सकेंगे। उन्होंने कहा, एशियन टूर पर मेरे कई साथी पूछ रहे हैं और कुछ इनवाइट पाने के लिए सीईओ से संपर्क कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.