नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अंडर-19 बालिका खिताब के लिए तमिलनाडु-बंगाल भिड़ेंगे देहरादून। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल यहां यूटीटी 87वीं अंतर राज्यीय जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 बालिका टीम फाइनल में आमने-सामने होंगे। पश्चिम बंगाल ने गुरुवार को दिल्ली को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले शीर्ष वरीय तमिलनाडु ने चौथी वरीयता प्राप्त वाली महाराष्ट्र को 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने कर्नाटक को और बंगाल ने यूपी को 3-1 के समान अंतर से हराया। दूसरी ओर, तमिलनाडु ने गुजरात को 3-1 से जबकि महाराष्ट्र ने एनसीओई को 3-2 से शिकस्त दी थी। यह भी पढ़ें- खेल : वुमेंस लीग फुटबॉल का दूसरा चरण 27 अप्रैल से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.