खेल : अंडर-19 : भारत-श्रीलंका के बीच पहला युवा टेस्ट ड्रॉ
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अंडर-19 : भारत-श्रीलंका के बीच पहला युवा टेस्ट ड्रॉ गॉल। भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच पहला युवा टेस्ट गुरुवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसमें सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी का पहली पारी का दोहरा शतक आकर्षण का केंद्र रहा। कल के स्कोर 196 रन से आगे खेलते हुए रायचंदानी 324 गेंद में 207 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने 153 गेंद में 100 रन बनाए और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। भारत ने पहली पारी में 576 रन बनाकर 152 रन की बढ़त ली थी। श्रीलंका ने पहली पारी नौ विकेट पर 424 रन पर घोषित की थी। दूसरी पारी में श्रीलंका ने छह विकेट पर 178 रन बनाए थे जिसके बाद पारी की घोषणा कर दी गई। नतीजा नहीं निकलता देख इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.