नई दिल्ली, जून 1 -- अंडर-18 : एशिया कप में पुरुष टीम की बड़ी जीत काकामिगाहारा, (जापान)। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को एशिया कप 2026 में अपने तीसरे पूल ए मैच में कोरिया पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए कप्तान केतन कुशवाहा ने (तीसरे, 36वें), वरिंदर सिंह ने (पांचवें) और शाहरुख अली ने (54वें) मिनट में गोल किए जबकि कोरियाई कप्तान यून जेह्योक ने (21वें) मिनट में अपनी टीम का एकमात्र गोल किया। इस जीत से भारत पूल में शीर्ष पर पहुंच गया है। हालांकि कोरिया और जापान के साथ भी 6 अंक हैं पर गोल अंतर में भारत शीर्ष पर है। दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत का अगला मुकाबला 3 जून को आखिरी पूल मैच में चीनी ताइपे से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...