नई दिल्ली, अगस्त 27 -- अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर में पहला मैच सिंगापुर से नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-17 पुरुष एशियाई कप 2027 क्वालीफायर के ग्रुप ई में मलेशिया, फलस्तीन, सिंगापुर और गुआम के साथ रखा गया। गुरुवार को कुआलालंपुर स्थित एएफसी मुख्यालय में टूर्नामेंट का आधिकारिक ड्रॉ निकाला गया। मुख्य टूर्नामेंट अगले साल उज्बेकिस्तान में होगा जबकि ग्रुप ई के क्वालीफायर 11 से 20 नवंबर तक मलेशिया में एकल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे। भारत 11 नवंबर को सिंगापुर से, 14 को गुआम, 17 को फलस्तीन और 20 नवंबर को मेजबान मलेशिया से खेलेगा। 35 टीमों को सात ग्रुप में बांटा गया है। यह भी पढ़ें- खेल : फुटबॉल टीम उरुग्वे, पनामा से मैत्री मैच खेलेगी हर ग्रुप की विजेता टीम अंडर-17 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेगी जो 12 से 29 मई 2027 तक उज्ब...