नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- टी-20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने हमवतन ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान तीसरे स्थान पर आ गए। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 38 गेंद में 113 रन की तूफानी पारी खेली जो उनका इस प्रारूप में चौथा शतक था। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में हुआ। किशन ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई में अभिषेक को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीन लिया T20I का ताज, बने नंबर वन; टेस्ट रैंकिंग में भी ...