खेलो मास्टर्स गेम्स में चमके धीरज व प्रेम प्रकाश
विकासनगर, मार्च 26 -- चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विकासनगर निवासी धीरज सजवाण ने दो मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। धीरज सजवाण विकासनगर स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रतियोगिता में पुलिस विभाग में कार्यरत प्रेम प्रकाश पुरोहित ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता दोनों खिलाड़ी विकासनगर क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.