साहिबगंज, जनवरी 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि खेलो भारत के तहत 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को बोरियो इकाई द्वारा एक दिवसीय छात्र एवं छात्रा कबड्डी , रस्सी कुद, छात्र एवं छात्रा के लिए बोरी रेस, संगीत कुर्सी जैसे खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। छात्र की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में मॉडल विद्यालय बोरियो के छात्र भरत कुमार की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलो के छात्र तरुण कुमार की टीम ने प्राप्त किया। छात्रा की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में मध्य विद्यालय बोरियो बालक की छात्रा लक्ष्मी कुमारी की टीम विजेता बनी। छात्र बोरी रेस - प्रथम स्थान शुभम मोदी, द्वितीय स्थान अभिषेक दत्ता, तृतीय स्थान संदीप कुमार ठाकुर, बोरी रेस (छात्रा) - प्रथम स्थान राधिका कुमारी, द्वितीय...