प्रयागराज, दिसम्बर 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को महापौर गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में विभिन्न खेल संघों के साथ बैठक हुई है। जिसमें महापौर ने सभी खेलो को कराने की स्वीकृति 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक की दी है। महापौर ने बताया कि 25 दिसंबर की दोपहर तीन बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुभारंभ होगा। इसके प्रचार के लिए शहर में खिलाड़ियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला, पार्षद आशीष द्विवेदी, पंकज जायसवाल, सुनीता चोपड़ा, केबी काला, आरएस बेदी, कुलदीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। खेलो प्रयागराज महापौर कप खेल में एथलेटिक्स, पैरा एथलीट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, चेस, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो खो, लॉन टेनिस, रोइंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, व...