गोड्डा, अगस्त 13 -- खेलो झारखंड के तहत आयोजित होने वाली चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोड्डा जिले के 30 नेटबॉल खिलाड़ी बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुए। रांची में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का ट्रायल दो आयु वर्गों अंडर-14 और अंडर-17 में लिया जाएगा। चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। रांची रवाना होने को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दल के साथ कोच मोनालिसा कुमारी भी रांची रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- पहली बार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में शामिल हुआ सॉफ्टबॉल उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अनुशासन और ...