खेलो झारखंड के तहत प्रतियोगिता आयोजन को लेकर प्रशासन सक्रिय
पलामू, अगस्त 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खेलो झारखंड-2026-27 के तहत स्कूल स्तर, प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने संबंधित पत्र जारी कर करते हुए अधीनस्थों को निदेशित किया है। इसके तहत कई प्रतिस्पर्धा खुली चयन प्रतियोगिता पद्धति से सीधे राज्य स्तर पर होगी, इसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। राज्य स्तर पर अंडर 14 और अंडर 19 बालक-बालिका की ट्रायल प्रतियोगिता शुरू हो गई है, जहां पर पलामू से भी कुछ छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल स्तर, प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर अंडर 17 बालक-बालिका के फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होनी है। प्रखंड स्तर पर 25 अगस्त तक प्रतियोगिता को संपन्न करा लेने का निर्देश दिया है। जिला स्तर पर एक से 12 सितंबर के बीच प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.