घाटशिला, सितम्बर 15 -- चाकुलिया। खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चाकुलिया प्रखंड ने परचम लहराया है। अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। इस प्रखंड के प्रतिभागियों ने 7 गोल्ड मेडल,तीन सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। यह शानदार उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ ही शिक्षकों,प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चाकुलिया के प्रतिभागियों ने परचम लहराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...