आरा, अगस्त 28 -- आरा, हिप्र.। जिले के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में आज शनिवार को खेलो और सीखो थीम के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए समुचित रूप से प्रचार प्रसार किया गया है ताकि अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। संगोष्ठी के दौरान उपलब्ध कराये गये मार्गदर्शिका के अनुसार अभिभावकों के साथ संवाद किया जायेगा। साथ ही बच्चों की उपलब्धियों, प्रतिभाओं व प्रेरक उदाहरणों को अभिभावकों के साथ साझा किया जायेगा। बच्चों की अकादमिक प्रगति व स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा की जायेगी। इसके अलावा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए शिक्षक सभी अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...