मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में शनिवार को हॉकी स्टिक की आवाजें खूब सुनाई दीं। यहां बालिकाओं ने अपनी स्टिक से गेंद को गोल पोस्ट में डालने के लिए खूब पसीना बहाया। यहां जिला जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें खेलो इंडिया हॉकी सेंटर मुरादाबाद की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में पहला मैच शांति निकेतन इंटर और रायजिंग स्टार क्लब के बीच खेला गया। जिसमें शांति निकेतन की टीम ने यह मैच 01-0 से जीत लिया। दूसरा मैच रेनबो पब्लिक स्कूल और बाल विद्या बालिका स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल की टीम ने यह मैच 02-0 से जीत लिया। तीसरा मैच मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज और शांति निकेतन के बीच खेला गया। जिसमें मेथोडि...