सहारनपुर, अगस्त 28 -- नागल। आईआईएमटी कॉलेज में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान इंफोसिस गीत फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्किल कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 70 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धी दौर में शैक्षणिक ज्ञान के साथ रोजगारपरक कौशल और व्यावहारिक दक्षता भी जरूरी है। इस मौके पर बीपीईएस की छात्रा सिमरन को प्रयागराज में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने पर सराहा गया। कार्यक्रम में ललित बोरा, गुंजन और समन्वयक विकास शर्मा की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- जो खेलेगा, वही कमल की तरह खिलेगा: अन्नपूर्णा यह भी पढ़ें- चतरा के दो कॉलेजों में हुआ खेलो इं...