लखनऊ, अगस्त 27 -- बक्शी का तालाब, सीतापुर रोड स्थित आर.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेश को सुना। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अग्रिमा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अग्रिमा सिंह ने खेलों में अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने खेल अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला कॉलेज चाईबासा में 'खेलो इंडिया...