हमीरपुर, अगस्त 27 -- राठ, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मानंद महाविद्यालय में माई भारत मेरा युवा भारत के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया एवं मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ.जीतेंद्र सिंह, नेशनल खिलाड़ी मेंनिका पाल, नेशनल सर्किल कबड्डी ऋषिकांत ने खेलो इंडिया कार्यक्रम में सहभागिता की। रंजीत पटेल, मनीष कुमार, किशन गुप्ता, उपासना, कामिनी, दिव्यांशी, सूरज ने विचार व्यक्त किए।मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के बाद प्रधानमंत्री के लाइव संवाद का प्रसारण किया गया। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित हुआ 'माय भ...