पीलीभीत, अगस्त 28 -- पीलीभीत/बीसलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों को इसके माध्यम से संबोधित किया। उनके संबोधन का सीधा प्रसारण जनपद के युवाओं, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा और सुना गया। राजकीय डिग्री महाविद्यालय बीसलपुर में मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा मौजूद रहे। शहर में राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें युवाओं एवं छात्राओं ने सहभागिता की। खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा भारत को खेलों के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित ...