जामताड़ा, अगस्त 26 -- माय भारत जामताड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जामताड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में खेलो इंडिया संवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में माय भारत जामताड़ा की उपनिदेशक उत्तर विश्वास, एनएसएस की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. काकुली गोराई, डॉ मोहम्मद रिजवान एवं डॉ रेशमा टोप्पो मौजूद रहीं। वही जामताड़ा माय भारत की उपनिदेशक उत्तर विश्वास ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के खिलाड़ियों से खेल की बात पीएम मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ेंगे। इसके लिए जामताड़ा जिले के दो महाविद्यालयों जामताड़ा महाविद्यालय एवं मॉडल कॉलेज फतेहपुर नाला का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को होगा 'खेलो इंडिया संवाद' एवं 'युवा ...