मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 'खेलो इंडिया संवाद' के तहत मुख्य कार्यक्रम 27 अगस्त को होगा। देश के हर जिले के दो चुनिंदा कॉलेजों में 'युवा कनेक्ट' का आयोजन होगा, जहां युवा खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर सकेंगे। पीएम मोदी देश के 1600 केंद्रों पर मौजूद 8 लाख से ज्यादा युवाओं को एक साथ संबोधित करेंगे। सभी प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। संबोधन के बाद जिला स्तर पर परिचर्चा भी होगी, जिसमें बीते 12 साल में खेलों में हुए सुधारों पर युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर ने कंबाइंड बिल्डिंग कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता की। यह भी पढ़ें- 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद में युवा जुटेंगे अध्यक्षता चंदेश्वर पांडेय ने की। इस दौरान विनय कुमा...