मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। शहर की होनहार वूशु खिलाड़ी गरिमा चौहान ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खेलो इंडिया वूशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च को शाली में किया गया। वूशु एसोसिएशन इंडिया की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया वूशु चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कराया गया। सोमवार को शहर पहुंचने पर सोनकपुर स्टेडियम में गरिमा को क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक,योगेंद्र गौतम, आशय वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.