पूर्णिया, मार्च 8 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पटना में 7 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया वूमेन रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले की कई छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इन खिलाड़ियों को जलालगढ़ क्षेत्र से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया है। साथी संस्था की आकृति परियोजना के तहत चयनित छात्राओं को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। मध्य विद्यालय मलहरिया से शालिनी कुमारी, मध्य विद्यालय चक से समता कुमारी और खुशबू कुमारी, मध्य विद्यालय सौंठा से शिवानी कुमारी तथा धनगामा से नूर फातिमा और सबा फातिमा प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आकृति परियोजना से जुड़ी अनामिका द्वारा खिलाड़ियों को नियमित रूप से सुबह प्रशिक्षण दिया जा रहा था। संस्था द्वारा खेल के माध्यम से किशोरियों को आगे बढ़ाने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.