मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के सचिन ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। सचिन कुमार सिंह ने 81 किलोग्राम जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत ने छात्र को हार्दिक बधाई दी। वहीं क्रीड़ा सचिव डॉ. पंकज सिंह ने भी सचिन कुमार सिंह एवं उनके कोच महेश को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...