कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पांचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल के भारोत्तोलन के 77 किग्रा भारवर्ग में सोवेता कुंडू ने कांस्य पदक जीता है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की बीपीएड थर्ड सेमेस्टर की छात्रा सोवेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विवि के लिए पहली बार पदक जीता है। सोवेता को विवि में खेल कोटा से दाखिला मिला है। इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सोवेता को बधाई दी। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं, जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में चल रहे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल के फुटबाल प्रतियोगिता में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अन्नामलाई यूनिवर्सिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.