बागपत, दिसम्बर 2 -- खेकड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया प्रतियोगिता चल रही है। इसमें किसान की बेटी तान्या चौधरी ने हैमर थ्रो में नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं शूटर वंशिका चौधरी व अक्षिता तोमर ने मेडल जीतकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को प्रथम स्थान दिलाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक दिसंबर को खेलो इंडिया प्रतियोगिता शुरू हुई। यह चार दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में तान्या चौधरी भी भागीदारी कर रही है। तान्या ने 64-29 मीटर की रिकॉर्ड थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। इस थ्रो के जरिए उसने अपना ही 60- 61 मीटर थ्रो का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड उसने लखनऊ की प्रतियोगिता में बनाया था। कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तेजपाल तेवतिया ने बताया कि तान्या चौधरी ने अपने खेल का शुभारंभ बालैनी के कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.