रांची, जून 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली की मुरी निवासी राष्ट्रीय चैम्पियन खिलाड़ी सुरभि पाल के भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना में चयन होने पर उन्होंने अकादमी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। इस अवसर पर सुदेश महतो ने सुरभि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कोच प्रकाश राम ने बताया कि खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण, पोषण और शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। मौके पर अमर पाल, जितेंद्र नाथ बड़ाइक, सोमरा मांझी, राजेश कुम्हार, अरविंद कुमार और शिशिर महतो उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए 10 जून तक करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...