इटावा औरैया, अगस्त 25 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को होने वाले खेलो इंडिया डायलॉग- खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम के लिए इटावा के दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी जसवंतनगर को ए ग्रेड और जनता कॉलेज, बकेवर को बी ग्रेड में रखा गया है। ए ग्रेड में चयनित एकेडमी के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। ए ग्रेड के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने प्रश्न और विचार रखने का मौका मिलेगा। वहीं बी ग्रेड में चयनित जनता कॉलेज बकेवर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। कार्यक्रम को लेकर दोनों संस्थानों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को होगा 'खेलो इंडिया संवाद' एवं 'युवा संपर्क' कार्यक्रम माय ...