लातेहार, मई 1 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं निखारने के उद्देश्य से आयोजित खेलो इंडिया जिला स्तरीय अस्मिता लीग का भव्य समापन गुरूवार को किया गया। मौके पर डीसरी संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन मौके पर डीसी ने कहा कि लातेहार के खिलाड़ियों में अद्भुत ऊर्जा एवं प्रतिभा है, जो निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य स्तरीय अस्मिता लीग में जिले का मान बढ़ाने वाली टीम को वे स्वयं रात्रि भोज पर आमंत्रित करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में खेल संसाधनों एवं सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग को लातेहार की दिवंगत राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी ...