खेलो इंडिया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बेगुसराय, सितम्बर 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा, ररिऔना में 29 अगस्त से चल रहे 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने किया था। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि खेल जीवन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.