आरा, अगस्त 30 -- आनर के सुधांशु और राजपुर के उत्सव का राजगीर केंद्र के लिए चयन एक सितंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर आरा, निज प्रतिनिधि । खेलो इंडिया योजना के तहत भारोत्तोलन के उत्कृष्टता केंद्र राजगीर के लिए भोजपुर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बिहिया के आनर निवासी सुधांशु कुमार और राजपुर निवासी उत्सव पाठक शामिल हैं। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत 25 और 26 मई को राजगीर खेल परिसर में ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में पूरे बिहार से लगभग 200 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

चयन प्रक्रिया ट्रायल के बाद कुल 13 खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है, जिसमें भोजपुर के दोनों खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। चयनित सुधांशु कुमार, निर्मल कुमार और ममता दे...