खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट का आज शुभारंभ
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- पावापुरी, निज संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार से नालंदा जिले में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट पावापुरी तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का आयोजन नालंदा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मंटू कुमार (देवराज) एवं सचिव बंटी कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। मंटू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और विद्यालयों में काफी उत्साह है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.