गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग के अंतर्गत बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्‌डी एवं बैडमिंटन) का आयोजन होगा। यह आयोजन 29 अप्रैल से 2 मई तक किया जाना है। उक्त जानकारी जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेलो इंडिया योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में अस्मिता सिटी लीग के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। उसके अंतर्गत बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्‌डी एवं बैडमिंटन) का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन जिला अन्तर्गत फुटबॉल स्टेडियम और दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।उक्त यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग 2026 के तीसरे दिन एथलेटिक्स प...