भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता खेलो इंडिया और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का सोमवार को आगाज हो गया। रन्नूचक मकंदपुर, उच्च विद्यालय मैदान में प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला एमजे पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर बनाम राम कृष्ण विद्या मंदिर गांधी निकुंज के बीच खेला गया। एमजे पब्लिक स्कूल ने आरके मंदिर को 2-0 से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच रेफरी के रूप में अनिल रॉय, विनय सिंह, शंकर चौधरी, पम्पेश और कुणाल भारती थे।लीग का उद्घाटन राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी सुरेंद्र चौधरी, संजीव राय, गणेशानंद चौधरी ने किया। आयोजन सचिव सह भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अजय राय ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ...