गढ़वा, जुलाई 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को मेराल में खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस सिटी लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उप विकास आयुक्त और विशिष्ट अतिथि के रुप में अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।भारत सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्देशित यह प्रतियोगिता देश के महिला खिलाड़ियों के सशक्तिकरण हेतु पूरे देश में आयोजित की जा रही है। उसी कड़ी में मेराल शहर में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के देखरेख में अनुभवी तकनीकी अधिकारियों द्वारा यह प्रतियोगिता संचालित होगी। उसमें भाग लेने वाले तीनों वर्ग सब जूनियर यूथ/ जूनियर गर्ल्स एवं वूमेन एलिट के सभी प्रतिभागियों को प्रम...