भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अस्मिता बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट का आयोजन 29-30 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए आयोजन स्थल नारायणपुर के नगरपारा स्थित नवोदय विद्यालय को बनाया गया है। टूर्नामेंट आयोजित कराने की जिम्मेवारी भागलपुर जिला बॉस्केटबॉल संघ (बीडीबीए) को दी है। बीडीबीए के सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि आयोजन की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। टूर्नामेंट में जिले की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय, माउंट असीसि स्कूल, कार्मेल स्कूल, सेंट जोसेफ नाथनगर, सेंट जोसेफ साहेबगंज, सेंट जोसेफ एनटीपीसी कहलगांव, सेंट पॉल नाथनगर, होली फैमिली भागलपुर हिस्सा लेगी। इसके अलावा सरकारी स्कूलों की टीम शिरकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.