खेलो इंडिया अश्मिता वॉलीबॉल लीग में 15 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले
रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन रविवार को जिले में उत्साह और खेल भावना के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, दिनेशपुर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और देहरादून समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमें शामिल रहीं। उद्घाटन मुकाबला हल्द्वानी स्टेडियम और कैंप टीम के बीच खेला गया, जिसमें हल्द्वानी स्टेडियम ने 2-1 से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रारंभिक दौर के रोमांचक मुकाबलों के बाद रुद्रपुर स्टेडियम, एनवीए अकादमी हल्द्वानी, काशीपुर स्टेडियम और देहरादून की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अब इन टीमों के बीच खिताबी मुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.