खेलोत्सव में सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन
रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में आयोजित दो दिवसीय खेलोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, स्कूल ऑफ लैंग्वेज प्रथम रनरअप और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वितीय रनरअप रहा। खेल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि खेलोत्सव में विश्वविद्यालय के 9 स्कूलों के 29 विभागों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं।मुख्य अतिथि प्रख्यात चिंतक प्रफुल्ल आकांत ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.